नियमितीकरण की मांग को लेकर CM को भेजेगे पोस्टकार्ड
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/cm_8.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम रोजगार सेवक संगठन के पदाधिकारियों ने विकास खण्ड-बंकी के सभागार में जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक कर नियमितिकरण के विषय में चर्चा करते हुए 11 जनवरी को मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से उनका चुनावी वादा याद दिलाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक में जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी ने कहां कि नियमितिकरण की मांग को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। इसी के तहत सभी ब्लाकों से मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर उनसे उनका चुनावीवादा याद दिलाने का निर्णय प्रन्तीय कार्यकारिणी द्वारा लिया गया है। 11 जनवरी को सभी ब्लाकों में रोजगार सेवक एकत्रित होकर सभा करने के पश्चात् मुख्यमंत्री को सम्बोधित पोस्टकार्ड भेजेगें। बैंठक में जिला महामंत्री दिलीप यादव ने सभी रोजगार सेवकों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बैठक को जिला सचिव दीपक सिंह, संगठन प्रभारी जमनेश कनौजिया, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, उपाध्यक्ष रामसजीवन यादव ने सम्बोधित किया। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष विनोदराव, शकील अहमद, पवन यादव, ज्ञानेन्द्र वर्मा समेत कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।

