aajtaktimes

शर्त जीतने के चक्कर में निगल गया चिमटा, हालत नाजुक!


नई दिल्ली। राजस्थान के एक शख्स को दोस्त से शर्त लगाना भारी पड़ गया और उसकी जान पर बना आई। दरअसल, शर्त में पैसे जितने के नाम पर एक शख्स डेढ़ फुट लंबा लोहे का चिमटा निगल गया। ये घटना राजस्थान के सांचोर में पांचला गांव की है।
दोस्त से शर्त जीतने की जिद में इस युवक ने चिमटा ही निगल लिया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कत आने लगी। स्थिति नाजुक बनती देख परिवार ने उसे गुजरात के बनासकांठा जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां 9 डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया और एक फुट लंबा चिमटा शरीर से बाहर निकाला।
युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल यह शख्स वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। चिमटा लिवर तक पहुंच गया था जिससे शरीर के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा है।

Related

news 3378819836492375827

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item