भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन महोत्सव व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन आज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_959.html
जौनपुर। भगवान कार्तवीर्य श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन महोत्सव, अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 10 जनवरी दिन रविवार की शाम 6 बजे से सुनिश्चित जो नगर के सिपाह में स्थित मीनाक्षी उपवन में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये आयोजन समिति ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि उदयशंकर जायसवाल डीआईजी एवं अति विशिष्ट अतिथि प्रकाश चन्द्र जायसवाल आईएएस और रीता जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व नारी अभ्युदय संगठन हैं। इनके अलावा अन्य विशिष्ट अतिथियों में ओम प्रकाश जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शाहगंज, सूर्य प्रकाश जायसवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, संजय जायसवाल अध्यक्ष नगर पंचायत मछलीशहर, आशुतोष जायसवाल राष्ट्रीय महासचिव युवा, अभिषेक जायसवाल डायरेक्टर सेडकास टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिटिटेड लखनऊ हैं। समिति के जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल ने सभी स्वजातीय बंधुओं से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।

