बारिश ने बढाया सर्दी का सितम , किसानो की बल्ले-बल्ले
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_111.html
देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 300 मीटर थी और इसी समय वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक न केवल दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आयेगी, बल्कि बारिश भी हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। बारिश ने गलन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। वातावरण में नमी बढ़ने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है। लखनऊ के अलावा मंगलवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, कानपुर में 5 डिग्री, गोरखपुर में 4.6 डिग्री, इलाहाबाद में छह डिग्री और झांसी में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बारिश हुई तो मिट्टी में नमी बढ़ेगी जो गेहूं की फसल के वरदान साबित होगा।