खेल भावना से खेलनी चाहिये खेलः बृजेश सिंह प्रिंसू
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_12.html
जौनपुर। खेल खेल भावना से खेलनी चाहिये। चाहे कोई भी खेल हो, उसमें अनुशासन प्रथम सोपान होता है जो आगे चलकर खिलाड़ी के व्यक्तित्व के विकास में सहायक होता है। खेल के मैदान पर जो आपका प्रतिद्वंदी है, उससे भी कुछ सीखना चाहिये। उक्त बातें हरगोविन्द सिंह इण्टर कालेज में स्व. हरगोविन्द स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता 2016 के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख करंजाकला बृजेश सिंह प्रिंसू ने कही। जफराबाद स्थित उक्त कालेज के मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अवसर पर मंगलवार को ब्लाक प्रमुख ने स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये स्व. सिंह के कृत्यों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच स्वीट प्वाइजन व शिया कालेज के बीच हुआ जिसमें स्वीट प्वाइजन के कप्तान मिलन पाण्डेय ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोलकर 148 रन बनाया जिसमें साहब ने सर्वाधिक 52 रन का विशेष योगदान दिया। जवाब में उतरी विपक्षी टीम मात्र 6 ओवर में 20 रन पर लुढ़क गयी। स्वीट प्वाइजन के दर्शन ने जहां 5 रन देकर 3 विकेट चटकाया, वहीं अन्य गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को क्रीज पर डटे रहने का मौका नहीं दिया। इस अवसर पर प्रबन्धक अभिषेक सिंह गोल्डी, वरिष्ठ पत्रकार डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला, कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, मनोज सिंह, अनूप सिंह, अवनीश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

