हज़रत ज़ैनब के रौज़े के पास हुए कार बम धमाके की सीरिया सरकार ने की निंदा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_133.html
सीरिया की सरकार ने राजधानी दमिश्क़ के निकट स्थित सैयदा ज़ैनब नामक क्षेत्र में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया की सरकार ने एक बयान जारी करके हज़रत अली अलैहिस्सलाम की सुपुत्री हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े के निकट होने वाले तीन कार बम धमाकों को कायरतापूर्ण कार्यवाही बताया है।
विभिन्न क्षेत्रों में सेना के हाथों आतंकियों की भारी पराजय के कारण अपने साथियों के गिरे मनोबल को सही करने के लिए आतंकी, महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की हत्याएं कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि रविवार को हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौ़ज़े के निकट होने वाले इस आतंकी हमले में 30 आम नागरिक हताहत और 40 अन्य घायल हुए हैं।
सीरिया की सरकार ने इस बयान में घोषणा की है कि देश की जनता देश में शांति व स्थिरता की स्थापना के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे और देश से आतंकियों के समूल सफ़ाय तक अपना अभियान जारी रखेंगे।