पुनिया से मिला प्रतिनिधि मण्डल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_140.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मण्डल राज्यसभा सांसद से मिला। डा. पीएल पुनिया को मांग पत्र के साथ अपनी मांग से अवगत कराया। संगठन महामंत्री जुबेर अहमद ने कहा कि हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हमारी योग्यता शिक्षक बनने की है फिर भी हमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाया जा रहा है। जो हमारी योग्यताओं का अपमान है जिस पर डॉ. पीएल पुनिया जी ने ने आश्वासन दिया है कि इस मौजूदा सरकार को आड़े हाथों लेगें और आपकी जायज लड़ाई में पूरा सहयोग करेगें। प्रतिनिधि मण्डल में जुबेर अहमद, पंकज बाजपेई, कुलदीप द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम अवस्थी, सफीर अहमद, कुलदीप वर्मा आदि लोग मौजूद रहें।

