aajtaktimes

ट्रेन की चपेट में आकर मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन पर दो टेªनों की चपेट में आकर रेलवे के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गयी। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भजा है। जानकारी के मुताबिक जहांगीराबाद रेलवे स्टेशन पर की मैन के पद पर कार्यरत संतकबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के निवासी गुलाब चंद यादव (51) बहादुरपुर गांव के पास लाइन चेक कर रहे थे। सुबह के समय दोनो ट्रैकों पर आयी टेªनों से गुलाब चंद घबरा गये और टेªन की चपेट में आ गये जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

Related

UP 2145069420863057055

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item