aajtaktimes

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली गांव निवासी अंकित बाल्मीकि (20) पुत्र रामकुमार लखनऊ में सफाई कर्मचारी का काम करता था। सुबह सात बजे लखनऊ जाने के लिये बाइक सं-यूपी 41 सीडब्लू 5139 से निकला था। नकर सैनी मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मौरंग लदी ट्रक संख्या यूपी 41 एटी 9292 ने जोरदार टक्कर मार दी। अंकित ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

Related

UP 2533633196833633403

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item