कड़क धूप के बाद भी नही कम हो रही ठिठुरन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_163.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दो दिनो की कड़क धूप के चलते दिन की ठिठुरन तो कम हुई है। परन्तु रात की सिहरन कम होने का नाम नही ले रही। ठण्ड से बचाव के लिये जा रही सरकारी कोशिश ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में आयी अलाव की धनराशि यथार्थ में रेलवे स्टेशन को छोड़कर कहीं खर्च होती नही दिखायी दे रही। अलबत्ता शहरी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्थानों पर देर रात तक अलाव जलते नजर आ जाते है। नगर पालिका द्वारा लगभग चार दर्जन प्रमुख स्थानो पर अलाव जलवाने की जानकारी दी गयी है। शहर में बस स्टाप, बंकी ब्लाक, रैन बसेरा, छाया चौराहा, धनोखर, घण्टाघर, इमरजेन्सी, महिला व जिला चिकित्सालय अस्पताल मजार, नाका चौराहा, पल्हरी चौराहा, पायनियर चौराहा, सेन्ट्रल एकेडमी आदि प्रमुख स्थानो पर अलाव जलाये जा रहे है। अलाव की व्यवस्था देख रहे कमल कुमार व सहायक रामनेवल के मुताबिक शहर क्षेत्र में लगभग तीन दर्जन अन्य स्थानों पर भी अलाव जलाये जा रहे है। जिसमें साईं होटल, नेहरु पार्क, बेगमगंज, उपभोक्ता भण्डार, बिजली आफिस, दशहराबाग, कलेक्टेªट, जलील होटल, संतोषी माता मंदिर, ईदगाह मैदान, नन्ही पुलिया, पानी टंकी, कटरा मजार गेट, इमाम बाड़ा कटरा, अम्बेडकर छात्रावास, राजकमल सिनेमा, साईं मंदिर, अस्करी हाल सहित लगभग तीन दर्जन स्थान शामिल है। अलाव की इस व्यवस्था में तीन दर्जन कर्मचारी लगाये गये है। अधिशाषी अधिकारी एसके सिंह का कहना है कि ठण्डक से बचाव हेतु पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

