पति बना दरिंदा, कुल्हाड़ी से मारकर पत्नी की किया हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_149.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना के पूरब शरीरा गाँव में दिल दहला
देने वाली घटना हुई। जिस युवक के साथ अग्नि को साक्षी मान सात फेरे ले
पति बना सात जन्मों के लिए उसके घर पहुंची। वही पति पहले ही जन्म में उसे
मौत की नींद सुला गया। पूरब शरीरा गाँव निवासी लाल जी की शादी पडोसी गाँव
पश्चिम शरीरा बाजार की अनीता के साथ दो साल पहले हुई थी शादी के बाद से
ही लाल जी कम दहेज़ को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करता था। महज दस हजार की
मांग पूरी न होने पर लाल जी आये दिन अनीता को बेरहमी से मारता पीटता था।
अनीता ने इस मामले की शिकायत अपने पिता राजेश सोनकर से किया था। जिस पर
राकेश ने अपने दामाद को समझाने का प्रयास किया लेकिन लाल की आदत में
सुधार नहीं आया। आर्थिक तंगी के चलते राकेश अपनी बेटी की ख़ुशी की खातिर
चाह कर भी दामाद की मांग को पूरा नहीं सका। इस बीच अनीता ने बेटे को जन्म
दिया। बेटे के जन्म के कुछ महीने बाद लाल जी फिर से पत्नी को दहेज़ के लिए
प्रताड़ित करने लगा। अनीता जैसे तैसे अपना जीवन गुजार रही थी। इधर कुछ
दिनों से लाल जी दस हजार रुपये की मांग को लेजर ज्यादा ही उत्तेजित होने
लगा था। दहेज़ मांग पूरी न होने पर क्रूर पति ने अपनी पत्नी के गर्दन पर
उस समय कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला जव वह घर के बाहर बरामदे में खाना
बना रही थी। पत्नी को मौत के आगोश में पहुचाने के बाद लाल जी आठ माह के
बेटे को लेकर फरार हो गया। लाल जी के घर के सामने से गुजर रहे लोगों ने
रक्त रंजिश लाश देख पुलिस व मृतका के पिता को सूचित किया। शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने लाल जी की तलाश किया लेकिन वह
नहीं मिला। दिन दहाड़े विवाहिता की हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक वी के
मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्यारोपी पति को जल्द गिरफ्तार करने
का निर्देश इलाकाई पुलिस को दिया है। मामले में मृतका के पिता राजेश की
तहरीर पर हत्या का मुक़दमा दर्ज किया गया है। राजेश की माने तो हत्या की
वारदात को अंजाम देने से पहले उसका दामाद लाल जी उसके पास गया था और धमकी
दिया था कि दस हजार रुपया नहीं दिया तो उसकी बेटी को मार डालेगा| लाल जी
ने धमकी को कुछ ही घंटों के अंदर पूरा करके भी दिखा दिया|

