समाजवादी चिंतक अशर्फीलाल समाजवाद के सच्चे नेता थे: गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_120.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी चिन्तक मास्टर अशर्फी लाल यादव का जीवन दर्शन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। जो जीवन पर्यन्त समाज के शाषित और अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज को बुलन्द करते रहे । हमने समाजवाद के एक सच्चे ईमानदार कर्मठ नेता को खो दिया है जिनकी यादगारें सदैव ताजा बनी रहेंगी। यह बात प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरबिन्द कुमार सिंह ने कस्बा बदोसरायं अशर्फी लाल यादव पब्लिक माण्टेसरी स्कूल में स्वर्गीय अशर्फी लाल यादव की प्रथम पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धाजंलि सभा को सम्बोधित करते हुए कही उन्होने कहा कि समाज वादी पार्टी डॉ0 राम मनोहर लोहिया, राम सेेवक यादव के नाम से जानी जाती है। पूर्व विधायक मास्टर अशर्फी लाल यादव सही मायने में समाजवाद के एक सजग प्रहरी थे। आज देश के युवा मुख्यमंत्री की दूर दर्शिता का ही परिणाम है कि समाजवादी पार्टी द्वारा किये गये विकास सम्बन्धी कार्यों को देखकर के अन्य पार्टियांे में खलभली मची हुई है। बाराबंकी जनपद के मतदाताओं की समाजवादी पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है। आगामी 2017 के चुनाव में मुझे पूरा विश्वास है कि पुनः पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी। अन्त में श्री गोप ने अशर्फी लाल यादव जी के सबसे छोटे पुत्र विजय कुमार यादव को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो कार्य मास्टर अशर्फी लाल जी के समय के अधूरे पड़े हैं या विकास सम्बन्धी कार्य नही हो पाये हैं। उनके बारे में मुझे अवश्य बतायें वे पूर्ण किये जायेंगें। इस अवसर पर विधायक राम गोपाल रावत, हनोमान प्रसाद यादव, धनीराम यादव, राम राज यादव, रिन्कू वर्मा, राम सुरेश यादव, राम लखन यादव, अरबिन्द कुमार यादव , अश्विनी कुमार यादव, विवेकानन्द यादव, एम.एल.सी. अरबिन्द यादव आदि ने श्री यादव की समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।