aajtaktimes

आतंकवाद के खिलाफ शिया समुदाय ने निकाला जुलूस


अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी सऊदीअरब हुकूमत द्वारा शिया आलिमेदीन को बेगुनाह कत्ल किए जाने व नाइजीरियाई फौज द्वारा शेख जकजकी की गिरफ्तारी एवं पाकिस्तानी दहशतगर्दो द्वारा पठानकोट पर किए गए हमले के विरोध में सैदवाड़ा क्षेत्र के आलमपुर गांव में स्थित जामा मस्जिद से एक एहतिजाजी जुलूस निकाला गया। जिसमें शामिल बच्चे बूढ़े नौजवान व औरते सऊदी अरब पाकिस्तान के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रौजा-ए -इमाम हुसैन तक आए। यहां जुलूस के संयोजक मौलाना मीसम अब्बास ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित किया। जुलूस में शामिल लोगो ने राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन मौके पर आए थानाध्यक्ष असन्द्रा श्रीधर पाठक को सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सतीश चन्द्र शर्मा, मो0 अकील जैदी, असद अब्बास, डॉ नसीम हुसैन, सफीर हैदर, मुहीब हुसैन, मौलाना अयाज हुसैन व हबीब हुसैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे। जुलूस के चलते काफी देर तक हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

Related

UP 946968984219458767

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item