aajtaktimes

जेसीआई सदस्यों ने मनायी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

जौनपुर। महान देशभक्त महाराणा प्रताप की मंगलवार को पुण्यतिथि मनायी गयी जहां उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके याद किया। जेसीआई द्वारा नगर के नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते हुये निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जेसीआई की यह पहल सराहनीय है। जोन आफिसर केके जायसवाल ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के वीर योद्धा एवं देशभक्त थे। अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि महाराणा प्रताप की देशभक्ति से अकबर भी बहुत प्रभावित था। निवर्तमान अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि समूचा राष्ट्र महाराणा प्रताप द्वारा किये गये कार्यों को नमन करता है। गोष्ठी का संचालन करते हुये कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पंकज सिन्हा, राजेन्द्र सेठ, अभिताष गुप्ता, नीतिन सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related

UP 4373801548496965337

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item