aajtaktimes

प्रेमिका ने प्रेमी के चेहरे पर फेंका तेजाब, कहा- तू मेरा नहीं तो किसी और का भी नहीं


बिजनौर। बदले की आग में जल रही एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से ऐसे बदला लिया जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। बिजनौर में एक युवती ने अपने धोखेबाज प्रेमी को सबक सिखाने के लिए उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। फिलहाल पीड़ित हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पीड़ित का नाम सूरज है जिसकी मुलाकात पिछले दो सालों से कॉलेज में पढ़ रही एक लड़की से हुई। शुरुआती दौर में दोनों आपस में गहरे दोस्त हुए और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। प्रेमिका पड़ोस की होने के नाते प्रेमी के घर भी जाने लगी। प्रेमिका अपने प्रेमी को फोन के जरिए अपने बर्थ डे पर घर बुलाना चाहती थी। प्रेमिका की जिद पर सूरज अपने दोस्त के साथ रविवार रात उसके घर गिफ्ट लेकर गया।
बर्थ डे पार्टी खत्म होने के बाद लौटते वक्त प्रेमिका ने अपने प्रेमी को आवाज देकर बुलाया और अचानक बहुत सारा तेजाब उसके चेहरे पर उड़ेल दिया और कहा कि अब कर ले शादी, अगर तू मेरा नहीं तो किसी और का भी नहीं होगा। जिला अस्पताल में इलाज करा रहा सूरज और उसके दोस्त की मानें तो दूसरी जगह रिश्ता तय होने की वजह से नाराज प्रेमिका ने ऐसा कदम उठाया।

Related

UP 8469317786317735182

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item