शिया प्वाइंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_180.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिया प्वाइंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहीर जै़दी के आकस्मिक निधन पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के तत्वावधान में एक शोक सभा गांधी भवन में आयोजित की गयी। सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी चिंतक एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने बताया कि जहीर जै़दी का जन्म उप्र के इलाहाबाद में हुआ था। पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका बीती रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी एवं तीन पुत्र को छोड़ गए। उनका सुपुर्दे ए खाक रविवार को दिल्ली के निजामुददीन स्थित कब्रिस्तान में किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के उपान्त वह दिल्ली चले गए। जहां उन्होने समाजवादी नेता एपी जै़दी के साथ मिलकर शिया प्वाइंट का गठन किया। जिसके वह आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। ़इसके अलावा वह माइक्रो माइनॉरिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे है। सामाजिक कार्यो में भागीदारी के चलते उन्होने कई गम्भीर विषयों पर लेख भी लिखे। उनका गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट की गतिविधियों से बेहद लगाव था। खास तौर पर भारत पाकिस्तान बांग्लादेश का महासंघ बनाओ सम्मेलनों में उनकी अग्रणी भागीदारी रहती थी। इस मौके पर मौजूद शिया प्वाइंट के राष्ट्रीय महासचिव रिज़वान रज़ा ने कहा कि स्व. जै़दी साहब धर्मनिरपेक्षता के प्रबल सर्मथक थे। उन्होने शिया प्वाइंट का गठन करके समाज में इन्सानियत का पैगाम दिया है। उनके निधन से एक संर्घषशील क्रान्तिकारी व्यक्तित्व की क्षति हुई जिसकी पूर्ति अपूर्णनीय है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चचा अमीर हैदर ने कहा कि स्व. जहीर ने धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक चेतना के अग्रदूत के रूप में समाज को जोड़ने का काम किया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एफ. आज़म वारसी, सपा नेता धनन्जय शर्मा, हुमायूं नईम खां, दिनेश टण्डन, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश दीक्षित, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, बबलू खान, राजेश यादव, आसिफ हुसैन, पाटेश्वरी प्रसाद, मनीष सिंह, आदित्य यादव, प्रभाकर सिंह सहित कई लोगों ने दिवंगत की आत्म शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

