दिलकश की जीत उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है: रियाज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_510.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में हाजी दिलकश रिजवी एडवोकेट द्वारा सदस्य पद पर जीत के बाद प्रथम बार अपने नगर जैदपुर आगमन पर अन्जुमन पैगामे हुसैनी के सेक्रेटरी मो. शहजी रिजवी ने भव्य स्वागत समारोह कर उनका जोरदार स्वागत किया। कस्बे के नगर पंचायत प्रांगण में हुए इस समारोह मे मुख्य अतिथि जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ समाजसेवी क्ृृृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिजवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर आसिफ जैदपुरी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मास्टर हाजी इस्राईल कुरैशी ने कहा कि जिस तरह से दिलकश रिजवी ने अपनी तालीम और खुशमिजाजी से ये पद हासिल किया है। ये पूरे जैदपुर के लोगो के लिए खुशी की बात है और हमारे नौजवानो के लिए एक मिसाल है। कि कैसे इन्सान अच्छे मिजाज और तालीम से कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। मुख्य अतिथि चेयरमैन रियाज अहमद ने कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कहा कि दिलकश रिजवी की जीत उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है। दिलकश रिजवी के इस मुकाम को हासिल करने से मुझे और कस्बा वासियो को उन पर बेहद फक्र है साथ ही उन्होंने उम्मीद जाहिर की वो अपनी मेहनत और लगन से निरन्तर आगे बढ़ते रहेगे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी कृष्ण कुमार दिवेदी ने कहा कि बिना शिक्षा के इन्सान तरक्की नही कर सकता। इस्लाम धर्म में भी शिक्षा को बहुत महत्व दिया गया है। इसीलिए रसूले खुदा स.अ.व. ने कहा है कि शिक्षा जरूर हासिल करो और अगर शिक्षा हासिल करने के लिए चीन भी जाना पड़े तो जाओ। इस मौके पर राजू भैया ने दिलकश रिजवी को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जब भी उनकी जरूरत पडे़गी वो उनके साथ है। सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिजवी ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी है कि उनके बचपन के दोस्त ने जैदपुर कस्बे से निकलकर ये मुकाम हासिल किया है। इसके लिए वो बधाई के पात्र है। अंजुमन पैगामे हुसैनी के सेक्रेटरी मो. शहजी रिजवी ने कहा कि दिलकश भाई ने हम जैसे नौजवानो को एक रास्ता दिखाया है जो इल्म और तरक्की की ओर जाता है। इस मौके पर सभासद वसीम; उमेर अनसारी ; मंशाराम; राजदार रजा; कौसर रिजवी; रामानन्द सिंह प्रधान थलवारा हैदरगढ; इश्तियाक सूफी; मुन्ना पलाले; मो. अब्बास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



