न्याय के लिये दर-दर भटक रही विधवा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_19.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत दबंगो के आतंक से त्रस्त एक बेवा न्याय की खातिर दर-दर की ठोकरे खा रही है। कई प्रार्थना पत्र देने के बाद भी दबंगो के विरूद्ध आज तक कोई कार्रवाई नही हो हो सकी है। मामला थाना क्षेत्र के खरिकाफूल गांव का है। यहां के निवासी रफीक की करीब 3 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसकी मौत के बाद उसके पड़ोसी फूलचन्द ने उसकी सहन की जमींन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी। इस सबका जब उसकी पत्नी आसमा ने विरोध किया तो उसे दबंगो ने जान से मारने की धमकियां दी। बेवा ने थाने जाकर इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। कार्रवाई न होने से दबंगो के हौंसले बुलन्द हो गए और वे आए दिन बेवा व उसके खानदान के लोगो को परेशान करने लगे। इसी कड़ी में बीती रात फूलचन्द उसका लड़का पिन्टू लोकई शिव मोहन व राजू आदि लोग एक बोलेरो गाड़ी से आए और बेवा से सहन की जमींन छोंड़ देने की बात कहते हुए चेतावनी दी कि यदि जमींन नही छोंड़ी तो घर में आग लगाकर पूरे खानदान को जलाकर मार डालूंगा। इससे डरी सहमी बेवा ने 100 नम्बर डायल करके सूचना देने की कोशिश की लेकिन काल रिसीव ही नही हुई। इसके बाद असन्द्रा पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नही गया