aajtaktimes

अशोक सिंह संभालेंगे जिला पंचायत की कमान

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह को जिला कलेक्ट्रट में जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी योगश्वर राम मिश्र ने निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लागू की गयी विकास योजनाओ एवं जनहित के कार्यो का जनपद में समुचित क्रियांन्वयन तथा जनपद वासियों के कल्याणार्थ जिला पंचायत के माध्यम से कार्यक्रम बनाकर उनका त्वरित अनुपालन हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होने कहा कि जिला पंचायत बाराबंकी के इतिहास में सन् 1974 से पूर्व के चुनाव उपरान्त लगभग 45 वर्षो बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित कर सम्पूर्ण जनपद वासियों ने  मुझे जो प्यार, स्नेह, व सहयोग प्रदान किया है उसका मै आजीवन ऋणी रहूगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष डा0 कुलदीप सिंह ने अशोक सिंह को जीत की बधाई देते हुए समस्त जनपद वासियों के प्रति जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी को जबरदस्त समर्थन देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। अशोक कुमार सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रदेश के कबीना मंत्री अरविन्द कुमार सिंह ’’गोप’’, प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) हाजी फरीद महफूज किदवई, कृषि राज्य मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक सुरेश यादव पूर्व सांसद राम सागर रावत, जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत, हैदरगढ़ विधायक राम मगन रावत, पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव, पूर्व विधायक सरवर अली खाँ, पूर्व विधायक राजरानी रावत, सपा नेता इजहार अहमद, सपा वरिष्ठ नेता मुख्तार अहमद शाह, दानिश सिददीकी, सरोज मौर्या, इन्द्रेश प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, फरजान उसमानी, मो0 मुस्लिम आदि ने बधाई दी।

बधाईयों का सिलसिला जारी
सिद्धौर,बाराबंकी। सपा के प्रदेश महासचिव व ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप के भाई अशोक सिंह के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। सपा नेता राम आसरे यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र के असन्द्रा बाजार में आयोजित बैठक में उनके निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी जताई गई। बैठक में मौजूद लोगो ने इस उपलब्धि पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Related

UP 5008213721671322025

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item