aajtaktimes

सभासदों ने डीएम का तबादला रोकने की मुख्यमंत्री से की मांग

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के स्थानान्तरण से जनपद की जनता काफी आहत है क्योकि जनपद के जिलाधिकारी ने जिस प्रकार से विकास तथा प्रशासन को चुस्त दुरूस्त रखा गरीबों और मजलूमों की मदद की उसे लेकर बाराबंकी की जनता को काफी परेशानी है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद नवाबगंज के सभासद ताज बाबा राईन के नेतृत्व में तमाम सभासदो ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और अफसोस जाहिर करते हुऐ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह ’’गोप’’ को पत्र भेजकर जिलाधिकारी के स्थानान्तरण को निरस्त किये जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सभासद ताज बाबा राईन, अजय जायसवाल, सादिक हुसैन, मो0 तययब ’’बब्बू’’ अजय तिवारी, मुस्तैहसन जिम्मी, सोनू यादव, संजय जायसवाल, मो0 आसिफ, मुईनुददीन अंसारी, विनो भारती, शील प्रकाश शुकला, पंकज मिश्रा, प्रेम चन्द्र, प्रेम कुमार रस्तोगी, मनोज गुप्ता, गोविन्दा, आफताब आलम, गुलाम मुस्फा अंसारी, हाजी अहमद, देश दीपक तिवारी एडवोकेट, ताज मो0 राईन, निसार टोपी, दिलसाद अहमद, मो0 नासिर, फैयाज खान, राकेश कुमार मिश्रा, राजा एडवोकेट आदि उपस्थित थे। 

Related

UP 7602946711659469214

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item