aajtaktimes

तीन जनपदों का इनामी बदमाश विजय उर्फ विज्जू चढ़ा पुलिस के हत्थे

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रायबरेली, अमेठी व लखनऊ जनपद से लूट में वांछित चल रहे इनामी अपराधी विजय सिंह उर्फ विज्जू उर्फ विजयी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। डेढ़ दर्जन मुकदमों का वांछित आरोपी विजय सिंह की तलाश में जनपद ही नही गैर जनपदों की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। बीते शाम लूट की घटना को अजंाम देने के फिराक में खड़े विजय सिंह और उसके साथी सोनू सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गये दोनो अभियुक्तों के पास से बारा बोर का एक तंमचा, तीन कारतूस, 41 सौ रुपये नकद, एक मोबाइल, चोरी की मोटर साइकिल टीवीएस स्टार सिटी और चाकू बरामद हुआ। दोनो शातिर चोरों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया। बताते चलें कि पकड़ा गया सह अभियुक्त सोनू सिंह जोकि शातिर बदमाश विजय सिंह उर्फ विज्जू का सगा बहनोई है तथा जनपद के जनेस्मा स्थित नलकूप विभाग में ट्यूबल पर तैनात था। अभियुक्त सोनू सिंह थाना टिकैतनगर के ग्राम वल्लीपुर मजरे जदवापुर का निवासी था और पिछले काफी समय से लूट की घटनाओं में अपने बहनोई विजय सिंह के साथ शामिल था। जनपद में लूट की बढ़ रही घटनाओं से पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। इसी दौरान पुलिस को सबसे बड़ी उपलब्धि तब हासिल हुई जब तीन से अधिक जनपदों में वांछित इनामी अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा। बीते 15 जून को शातिर अपराधी विजय सिंह अपने साथी नन्के तिवारी व सुशील सिंह निवासी वल्लीपुर मजरे जदवापुर के साथ व्यापार कर कार्यालय के निकट सरबजीत मिश्रा से बीस हजार रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। यही नही बीते एक जनवरी को जितेन्द्र मौर्या पुत्र रामविलास मौर्या की थाना टिकैतनगर के ग्राम सरांय दुनौली में इंजन पार्टस की दुकान है। दुकान बंद करके जब जितेन्द्र मौर्या अपने घर जा रहा था तभी उसका पीछा कर रहे मोटर साइकिल सवारों ने रानी कटरा के साथ असलहा लगाकर जेब में रखे तैतीस सौ रुपये व मोबाइल फोन लूट लिये। जिसमें भी विज्जू का हाथ होना बताया जाता है।

विज्जू पर था पांच हजार का इनाम
बाराबंकी। पकड़ा गया शातिर अभियुक्त विजय उर्फ विज्जू उर्फ विजयी पुत्र शिवशंकर सिंह उर्फ विजय शंकर सिंह जोकि राजापुर शिवान थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली का रहने वाला है। अभियुक्त विज्जू रायबरेली, अमेठी एवं जनपद लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटना का वांछित अभियुक्त बताया जाता है। यही नही जनपद रायबरेली पुलिस द्वारा अभियुक्त विजय सिंह की गिरफ्तारी के लिये पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया है। जिस पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमें कई जनपदों में दर्ज हैं। यही नही जनपद रायबरेली में गुण्डा एक्ट के तहत मुकदमा विचाराधीन है।

एसपी ने किया सम्मानित
बाराबंकी। अन्तर परिक्षेत्रीय वांछित इनामी बदमाश को पकड़ने में पुलिस ने जिस बहादुरी और साहस का परिचय दिया उसे देखकर पुलिस कप्तान अब्दुल हमीद ने हौसला अफजाई करते हुये पुलिस टीम को पांच हजार रुपये व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शातिर बदमाशों से लोहा लेने वाले स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक जावेद खान, टिकैतनगर थानाध्यक्ष सुधीर सिंह सिंह, सर्विलांस सेल क्राइम ब्रांच के आरक्षी सुधीर कुमार सिंह, आरक्षी हसन अफरोज जैदी, आरक्षी इदरीश खान, विनय उपाध्याय, सर्वेश कुमार, रमेश प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, राजेन्द्र वर्मा, सुनील कुमार सिंह, मो. असलम शामिल थे। जिन्हे पुलिस कप्तान ने सम्मानित किया।

Related

UP 131534967469401147

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item