aajtaktimes

कौशाम्बी की पहली डिजिटल नगर पंचायत बनी भरवारी

अशोक केसरवानी 
कौशाम्बी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत कौशाम्बी जिले की नगर पंचायत भरवारी पूरी तरह से डिजिटाइड होने की ऒर अग्रसर है।नव वर्ष के मौके पर नगर पंचायत भरवारी चेयरमैन संजय गुप्ता ने नगर के लोगो को ऑनलाइन पानी का बिल, मकान के खसरे की नक़ल, परिवार रजिस्टर की नक़ल तत्काल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत का नया पोर्टल लांच किया । उन्होंने बताया की भरवारी की जनता को  एस एम् एस के माध्यम से सभी सूचनाये भी आज से उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया गया है।तमाम ऐसी सुविधाये जो की ऑनलाइन माध्यम से मिलनी चाहिये वह सभी सुविधाये लोगो को नगर पंचायत में आवेदन करने पर तुरंत उपलब्ध करा दी जायेगी। इस प्रकार भरवारी नगर पंचायत जिले की पहली डिजिटल नगर पंचायत के रूप में जानी जायेगी।

Related

UP 6479939321582440083

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item