aajtaktimes

साइबर क्राइम का शिकार हुईं कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा, कराई FIR

लखनऊ । फेसबेक, व्हाट्स एप जैसे माध्यमों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से परेशान कांग्रेस की नेता रीता बहुगुणा जोशी ने हजरतगंज थाने के साइबर क्राइम सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ शरारती और कट्टरपंथी तत्वों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत उनके नाम से एक झूठा बयान फेसबुक पर पोस्ट किया है।
इस पोस्ट में उनकी फोटो भी इस्तेमाल की गई है। जोशी का आरोप है कि उनकी फोटो और तथ्यों से खिलवाड़ कर फेसबुक और सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों पर गलत चीजें पोस्ट की गई हैं। जिनमें अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही उनका मोबाइल नंबर भी दे दिया गया है ताकि लोग उन्हें फोन करके परेशान करें।

Related

UP 162307246879625951

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item