बम की धमकी से गो-एयर की उड़ान का रास्ता बदला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_222.html
नई दिल्ली। गो-एयर की एक भुवनेश्वर-मुंबई उड़ान का मार्ग शनिवार को बम की धमकी के कारण परिवर्तित कर दिया गया। इसे मुंबई की बजाय नागपुर की ओर मोड़ दिया गया। गो-एयर की उड़ान संख्या जी8-243 ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सुबह 8.20 बजे उड़ान भरी थी। इसमें 150 यात्री सवार थे। विमान मुंबई जा रहा था। इसी बीच फोन पर विमान में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद इसका रुख नागपुर की ओर कर दिया गया, जहां यह 9.29 बजे उतरा।
गो-एयर के भुवनेश्वर कार्यलय ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी। सभी यात्रियों को विमान से उतारकर तलाशी ली गई, लेकिन इस दौरान कोई बम नहीं मिला। सुरक्षा जांच के बाद विमान को मुंबई जाने की अनुमति दे दी गई।