ईरान से प्रतिबंध हटते ही अरब देशों के शेयर बाज़ार में हड़कंप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_227.html
ईरान और गुट पांच धन एक के बीच हुए परमाणु समझौते जेसीपीओए के लागू होते ही, अरब देशों के शेयर बाज़ारों में गिरावट का क्रम देखने में आ रहा है।
अलअहद वेबसाइट के अनुसार, ईरान पर प्रतिबंध के हटने और परमाणु समझौते के लागू होने के बाद दुबई और क़तर के शेयर बाज़ारों में 6 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त अबूधबी के शेयर बाज़ार में 4 दश्मलव 5 प्रतिशत, कुवैत के शेयर बाज़ार में 2 दश्मलव 3 प्रतिशत और बहरैन के शेयर बाज़ार में 1 दश्मलव 5 फ़ीसद की गिरावट देखी गई।
ईरान पर लगे प्रतिबंधों के हटने और तेल के मूल्यों गिरने के कारण सऊदी अरब के शेयर बाज़ार में भी गिरावट आई। सऊदी अरब के शेयर बाज़ार में 6 दश्मलव 5 फ़ीसद की गिरावट आई है। रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के शेयर बाज़ार में पंजीकृत 167 कंपनियों में से 164 कंपनियों के शेयरों की क़ीमतें गिर गई हैं।