दुनिया की आधी दौलत केवल 53 पुरुषों और 9 महिलाओं के पास
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/53-9.html
निर्धन्ता के विरुद्ध काम करने वाली संस्था ऑक्सअफैम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया की आधी दौलत केवल 62 लोगों के पास है। इनमें से 53 पुरुष और 9 महिलाएं हैं।
इन 62 लोगों के पास एक खरब डॉलर अर्थात लगभग 65 खरब रुपए की संपत्ति है। यह इतनी संपत्ति है जितनी दुनिया की करीब आधी आबादी के पास है। जो लोग सबसे अमीर हैं, उनमें से केवल एक प्रतिशत के पास ही बाकी 99 प्रतिशत लोगों के बराबर दौलत है। इस तरह अमीर और ग़रीब के बीच की खाई इतनी तेज़ी से बढ़ रही है जितना किसी ने सोचा भी नहीं था। सन 2010 में 388 लोगों के पास दुनिया की आधी आबादी के बराबर दौलत थी। लेकिन अब केवल 62 लोगों के पास इतनी दौलत आ गई है।
ज्ञात रहे कि दौलत के मामले में इतनी बड़ी असामनता दिखाने वाली यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब दुनिया भर के नेता दावोस में इकट्ठा होने वाले हैं। 20 से 23 जनवरी के बीच वर्ल्डस इकोनोमिक फोरम में ये नेता ग़रीबी कम करने और विकास की रफ़्तार तेज़ करने पर विचार-विमर्श करेंगे।
उल्लेखनीय है कि अमीरी और ग़रीबी के बीच बढ़ रही खाई के आंकड़े पहले भी जारी होते रहे हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय संस्था ऑक्सफेम ने जो रिपोर्ट जारी की है उससे विश्व में बढ़ती असमानता का पता चलता है।