क्रिएटिव आर्ट्स एवं इवेन्ट मैनेजमेंट पर आयोजित कार्यशाला समाप्त
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_230.html
जौनपुर। नगर के ढालगर टोला में स्थित ब्लासम्स स्कूल में चल रही कार्यशाला का सोमवार को समापन हो गया जिसके मुख्य अतिथि चेयरमैन दिनेश टण्डन रहे। इस मौके पर बताया गया कि बीते 15 दिनों से क्रिएटिव आर्ट्स एवं इवेन्ट मैनेजमेंट पर सुश्री रईस फात्मा के निर्देशन में कार्यशाला चल रहा था जिसका उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक रूचि एवं सृजनात्मकता विकसित करना था जिसमें लगभग 105 बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी मौलिक कला व वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय देते हुये अद्भुत माॅडल्स बनाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया जिसे अभिभावकों व अतिथियों की जोरदार सराहना प्राप्त हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री टण्डन ने कहा कि बच्चे ही हमारे भविष्य हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में भावाभिव्यक्ति के सशक्त माध्यम होते हैं। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सोमेश्वर केसरवानी, डा. ततहीर फात्मा, चन्दा बरनवाल ने भी विचार व्यक्त किया। बाल वैज्ञानिक मो. शावेज, मो. साकिब, अलीशा, सूफिया, मो. शहजील, मो. अब्बास, नवनीत प्रजापति, मो. इसहाक, सुखदेव सेठ, मो. अहमद, बेलाल, मुस्कान, भूमिका को पुरस्कृत किया गया। साथ ही प्रधानाचार्या नीलम अस्थाना, श्रीमती नगीना व बबिता श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन मो. मूसा खान ने किया। अन्त में प्रबन्धक सैय्यद शम्स अब्बास व निर्देशिका शहनाज रिजवी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुमताज फात्मा, शम्मी रहमानी, शमशाद बेगम, पूनम प्रजापति, हशमत, नेहा मिर्जा, हमीदा बानो, रंजना श्रीवास्तव, मोनिजा रिजवान, मो. नौशाद, अजरा बेगम, निर्मला बरनवाल उपस्थित रहे।
