लायंस क्लब ने 165 मरीजों के नेत्र का कराया परीक्षण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/165.html
जौनपुर। जिला अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आंखों की ज्योति प्रदान करने के उद्देश्य से लायंस क्लब द्वारा कोहड़े सुल्तानपुर में ने शिविर का आयोजन हुआ जहां आंखों के जांच के साथ दंत परीक्षण, ब्लड शूगर, ब्लड प्रेशर जांच की गयी जिसमें 165 मरीजों की स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण का कार्य किया गया। शिविर में डा. एमएम वर्मा, डा. सुधांशू टण्डन, डा. अमृता टण्डन, डा. राजेश कुमार, चन्द्र प्रकाश द्वारा मरीजों की जांच कर दवा व उचित सलाह दिया गया। इस दौरान 7 मोतियाबिन्द रोगियों का नेत्र प्रत्यारोपण जिला अस्पताल में डा. दीपशिखा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयोजक वीडी उपाध्याय, चेयरमैन दिनेश टण्डन, सोमेश्वर केसरवानी, मनोज चतुर्वेदी, महेन्द्र नाथ सेठ, सुरेश चन्द्र गुप्ता, सै. मो. मुस्तफा, अशोक मौर्य, डा. शिवानन्द अग्रहरि, अमित पाण्डेय, सदानन्द मिश्र, सोनू यादव उपस्थित रहे। अन्त में संस्था अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

