लाइसेंस शुल्क वृद्धि के विरोध में दवा व्यवसाइयों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_681.html
जौनपुर। जिले के अग्रणी औषधि व्यवसायी संगठन केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दवा लाइसेंस शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कलेक्ट्रेट तिराहे पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन हुआ। पखवारे भर से चलाये गये जागरूकता अभियान के तहत एकत्र हुये आपत्ति पत्रों को केन्द्र सरकार को भेजने के पूर्व आयोजित यज्ञ में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित 10 गुना शुल्क वृद्धि का विरोध करते हुये ईश्वर से उन्हें लायसेन्स शुल्क मंे किसी प्रकार की वृद्धि न करने की सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गयी। पूरे जनपद से आपत्ति-पत्र संकलन व जागरूकता अभियान के संयोजक इरफान अहमद खान ने बताया कि पूरे जनपद से एकत्र इन आपत्ति-पत्रों को अवर सचिव स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा जायेगा। इसी क्रम में चेयरमैन प्रमोद जायसवाल ने कहा कि दवा व्यवसाइयों के मार्जिन का निर्धारण केन्द्र सरकार द्वारा होता है। जब तक हमारा मार्जिन नहीं बढ़ाया जाता, तब तक हम हर तरह की बढ़ोत्तरी का विरोध करेंगे। उन्होंने अपील की कि जिन व्यापायिों ने आपत्ति पत्र न भरा हो, वह शीघ्र अपनी आपत्ति दर्ज करा दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राजय यादव व संचालन सचिव राजेन्द्र निगम ने किया। इस अवसर पर अमित मौर्या, लल्लन यादव, सुभाष मौर्या, हरीश त्रिपाठी, भूपेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, संतोष मौर्या, महेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।
