aajtaktimes

11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीएसए से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर 11 सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा। सौंपे गये पत्रक के माध्यम से कहा गया कि सत्यापन के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद हो। सत्र लाभ प्राप्त शिक्षकों का एरियर व वेतन भुगतान किया जाय। सीधी भर्ती के बराबर पदोन्नति तिथि से शिक्षकों को 17140 का लाभ दिया जाय। विशिष्ट बीटीसी 2004 प्रशिक्षित शिक्षकों का पुरानी पेंशन योजना के तहत कटौती की जाय। सर्विस बुक व लेखा पर्ची अद्यतन की जाय। चयन/प्रोन्नत वेतनमान पत्रावलियों का अविलम्ब निस्तारण किया जाय। शिक्षकों को एसएमएस भेजने हेतु बिना प्रशिक्षण के अतिरिक्त दबाव न दिया जाय। अन्तरजनपदीय स्थानान्तरित शिक्षकों का जीपीएफ पास बुक जनपद में स्थानान्तरित कराया जाय। इसके अलावा शिक्षकों से वेतन बिल सम्पादन एवं चालक का काम न लिया जाय। एनपीआरसी/एबीआरसी से विद्यालय की जांच न करायी जाय। महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सम्बन्धित थाना, महिला हेल्पलाइन एवं आरक्षी अधीक्षक का मोबाइल नम्बर विद्यालय पर अंकित कराया जाय। मांग पत्र लेते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त किया। इस अवसर पर रविचन्द यादव, लाल साहब यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रमोद दूबे, शैलेन्द्र पाल, रवि प्रकाश, राजेश यादव, बुधिराम गौतम, मो. हाशिम, सुनील यादव, पद्माकर राय, मनोज यादव सहित तमाम शिक्षक शामिल रहे।

Related

UP 8544107916573054007

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item