aajtaktimes

लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने बुजुर्गों को किया सम्मानित

जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा स्थानीय नगर के उत्सव वाटिका में माता-पिता एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां संस्थाध्यक्ष रूपेश जायसवाल द्वारा समस्त अभिभावक सहित उपस्थित माता-पिता को अंगवस्त्रम् भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका शाहगंज ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि माता-पिता की सच्ची सेवा ही जीवनके मार्ग को आगे प्रशस्त करती है। समाज में उनके द्वारा दिया गया अच्छे संस्कार ही व्यक्ति को विशेष बनाता है। कार्यक्रम का संचालन मनोज पाण्डेय ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक राजेश जायसवाल ने समस्त आगंतुकांे के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. एसएल गुप्ता, डा. ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी, डा. डीके गुप्ता, सुनील अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, मो. अब्बास, अक्षय जायसवाल, डा. राजकुमार मिश्रा, डा. प्रेमचन्द्र चित्रवंशी, राजेन्द्र कुमार, मो. खालिक, सरोज देवी के अलावा तमाम पदाधिकारी, गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related

UP 7991899605989714562

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item