राम मंदिर मुद्दे पर कोर्ट के आदेश का पालन करेगी सरकार : अरशद खान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_228.html
जौनपुर । आगामी 6 फरवरी को जौनपुर में मदर टरेसा ट्रस्ट के तत्वाधान में समाजिक समरसता बनाने के उद्देश्य से जिले में विभूतियों को सम्मानित किया जायेगा। इस सम्मान समारोह में जौनपुर और आजमगढ़ जिले के हर क्षेत्र अग्रणी भूमिका निभाने वाले को समान दिया जायेगा। उक्त बाते समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व विधायक अरशद खान ने मोहल्ला कठघरा में युवा सपा नेता सिराजुद्दीन खान बंटी के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
एक सवाल के जवाब में अरशद खान ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का मामला कार्ट में चल रहा है इस लिए हमारी सरकार कोर्ट के आदेश का अनुपालन ही करेगी। अरशद ने कहा राम लक्ष्मण सीता और भरत के चरित्रो की चर्चा करते हुए कहा कि आज हर धर्म लोग चाहते है कि हमारा बेटा राम जैसा आज्ञाकारी हो हर धर्म सीता जैसी पत्नी और बहू चाहता है लक्ष्मण जैसा भाई चाहता है और भरत जैसा ही चचेरा भाई चाहता है। अगर ऐसा हो जाय तो हमारा भारत फिर से सोने की चिडि़या बन सकता है।
इस मौके पर मोहम्मद दानिश , जुबेर अहमद , डॉ खुर्शीद अहमद , शाहनवाज़ शेखू , श्रीकांत चतुर्वेदी , सुमित शुक्ला , अब्दुल्लाह , सुरेन्द्र अग्रहरी , ज़फर मसूद , सिराज अहमद , विवेक सिंह , प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे |