जौनपुर में जंगली सूअर का आतंक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_696.html
जौनपुर | सिगरामऊ थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी कृष्णनारायन पान्डेय घर से पपिंग सेट पर जा रहे थे कि रास्ते मे जंगली सूअर ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया उनका इलाज निजी चिकित्सक मे कराया गया | ज्ञात हो की जंगली सूअर का आतंक जनपद के कई इलाको में है यहा तक की शहरी इलाके में भी 2 दिन पूर्व बेगमगंज क्षेत्र में जंगली सूअर ने एक व्यक्ति को घायल कर दिया परन्तु अभी तक वन विभाग की तरफ से बचाव की पहल नहीं की गयी है |

