aajtaktimes

छात्रों ने प्रस्तुत किये मनमोहक कार्यक्रम


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। 67वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय
तेलियानी, रामनगर में गणतंत्र दिवस उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
झण्डागीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झण्डा ऊँचा रहे हमारा, इंकलाब
जिन्दाबाद, भारत माता की जय तथा सिंहनाद, जयनाद आदि के साथ एक विशाल
प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसमें ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य,
अभिभावकों, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं,
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्षोल्लास पूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी में भारत
माता के साथ भगतसिंह, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, आदि वीर
बलिदानियों के चित्रों से सजे वाहन और बच्चों के हाथों में लहराते
तिरंगों ने ग्रामवासियों को भाव विभोर कर दिया। प्रभात फेरी के पश्चात
विद्यालय के प्रांगण में ग्राम प्रधान मुकेश वर्मा ने झण्डा रोहण किया।
सभी ने राष्ट्रगान में भाग लेकर राष्ट्रवन्दना के पावन पर्व में सहभागिता
की। इस अवसर पर भारत की एकता, अखण्डता की बहुरंगी संस्कृति की झांकी
प्रस्तुत करने वाले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम मंच पर प्रस्तुत किये गये।
छात्रा ज्योति गौतम ने सत्यम शिवम सुन्दरम्, मंजीत ने नन्हा मुन्ना राही
हूँ, पूनम भारती ने देश रंगीला, अतुल ने अबके बरस तुझे धरती की रानी कर
देंगे, मेरे देश की धरती सोना उगले, स्नेहलता ने एसा देश है मेरा सहित
अनेक भाव नृत्यों के साथ छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीयगीत, लोकगीत,
एकांकी-बहू की विदा, अनपढ़ बीबी आदि कार्यक्रमों की सराहनीय प्रस्तुतियाँ
की। मंच पर योगासन प्रदर्शन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आदि का भी आयोजन
किया गया। छात्रा विभा तिवारी एवं शिवानी श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस एवं
राष्ट्रीय आन्दोलन पर अपने-अपने भाषण प्रस्तुत किये।  इस अवसर पर पूर्व
शिक्षक विन्देश्वरी वर्मा, सरोज रावत, अमित कुमार, पूर्व प्रधान तन्नू,
दीपू वर्मा, विकर्ण सिंह, देशराज, अभिषेक वर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित
रहे।

Related

UP 4527975158122038814

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item