NNS यूनिटी मिशन के सदस्यों ने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई : श्रीवास्तव
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/nns.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एनएस यूनिटी मिशन द्वारा समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का
आयोजन वालेन्टियर कुलदीप कुमार के हरख स्थित आवास पर किया गया। बैठक में
एनएस यूनिटी मिशन के मुख्य समन्वयक डॉ. अनुपम श्रीवास्तव संयोजक मण्डल के
सदस्य मान सिंह वर्मा रजत बहादुर वर्मा, रोहित शर्मा, विनोद कुमार तथा
बड़ी संख्या में वालेन्टियर्स उपस्थित रहे। बैठक में एनएसएस यूनिटी मिशन
के वालेन्टियर्स द्वारा विगत चार माह में किये गये कार्याें की समीक्षा
की गयी। मुख्य समन्वयक डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने मिशन द्वारा चलाये जा रहे
समाजिक जागरूकता के कार्याें पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एनएनएस
यूनिटी मिशन के सदस्यों ने कम समय में ही अपनी एक अलग पहचान बनाई है उनकी
निस्वार्थ सेवा भावना नवयुवकों को प्रेरित कर रही है। संयोजक मण्डल के
सदस्य मानसिंह रजत बहादुर रोहित शर्मा कुलदीप कुमार ने भी बैठक में
अपने-अपने विचार रखें। इस अवसर पर विगत 25 जनवरी को मतदाता दिवस के आयोजन
पर राजकीय इण्टर कालेज प्रागंण में हुए रैली एवं प्रतियोगिता के
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। एसडीएम सदर नीलम यादव
द्वारा समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दीपक
कुमार वर्मा तथा जिले के पूर्व मतदाता अभियान के ब्रान्ड अम्बेस्डर
वालेन्टियर सुनील कुमार के टीम के सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए मिशन के
सदस्यों ने बधाई दी। मिशन की ओर से रैली में प्रतिभाग करने वाले 46
वालेन्टियर्स को डॉ0 अनुपम श्रीवास्तव ने कार्यालय जिलाधिकारी की ओर से
प्रदान किये गये और सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिये। बैठक में संगठन में
शामिल नये सदस्यों का स्वागत करते हुए संयोजक मण्डल का सदस्य मान सिंह
वर्मा ने कहा कि हमारे साथ जुड़ रहे नये साथी संगठन को आगे बढ़ाने में
रचनात्मक योगदान करेंगें। रतज बहादुर वर्मा ने कहा नवयुवकों का समाज सेवा
के लिए आगे आना यह सिद्ध करता है कि आज युवा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग
है और समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार
हैैं। कार्यक्रम में सध्यां वर्मा, दिशा वर्मा, शिवम वर्मा, संगम वर्मा,
दीपक अवस्थी इत्यादि ने अपना सहयोग प्रदान किया। अन्त में मुख्य समन्वय
डॉ0 अनुपम श्रीवास्तव ने सभी के प्रति अभार व्यक्त करते हुए सदस्यों को
धन्यवाद ज्ञापित किया।

