अन्तर्रजनपदीय लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे,लूट का अनाज बरामद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_274.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने सक्रिय अपराधियों, लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में सोमवार को सुल्तानपुर-फैजाबाद बाईपास के पास अन्तरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के निशानदेही पर ग्राम धनौली थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ निवासी सुरेश यादव के मकान में रखे लुटे गये 17 टन अनाज को बरामद कर लिया है। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले हसन अब्बास निवासी अमहट गोराबारिक कोतवाली जनपद सुल्तानपुर, मुमताज अली निवासी नयानगर पांचोपीरन कोतवाली सुल्तानपुर, निलेश बरनवाल ग्राम रामगंज थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़, सुरेश यादव ग्राम धरौली थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़, इरफान खान निवासी ग्राम नरेच थाना मुदहा जिला हमीरपुर को गिरफ्तार किया है। वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 5 जनवरी 2016 को लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित ग्राम खरसतिया के निकट एक स्कार्पियो पर सवार इन लोगो ने लखनऊ से सुल्तानपुर गल्लामण्डी का आनाज लेकर जा रहे ट्रक यूपी 42 एटी 3530 को अगवा कर लिया। ट्रक पर लदे 17 टन अनाज दाल, चना, मोमफली, अरहर, उर्द, चावल था। जिसकी कीमत करीब 12 लाख बतायी जा रही है। ट्रक ड्राइवर इरफान को शक के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ड्राइवर इरफान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस लूट की घटना का मास्टमाइंड हसन अब्बास जो गैंग का लीडर बताया जा रहा है। उस पर सुल्तानपुर में हत्या व लूट का मुकदमा चल रहा है। पुलिस ने दबिश देकर ट्रक व सामान समेत पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन अन्य अभियुक्त फरार हो गये। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये दबिश दे रही है।

