aajtaktimes

रामसेवक कालेज में किया गया फूड कार्निवाल का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में नन्हे मुन्नो द्वारा फूड कार्निवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रतिभाग किया। बच्चो ने विविध प्रकार के पौष्टिक और हाईजिनिक फूड प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चो द्वारा निर्मित फ्रूट चाट, धनिया आलू, भेल पूरी, पुडिंग, अंकुरित चने, सैण्डविच, सलाद, लइया चना, आदि बड़े ही आकर्षक एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक डॉ0 विकास यादव ने बच्चो एवं अभिभावको को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम वास्तव में बड़ा ही विशिष्ट है क्योकि जो कार्य बड़े बच्चे सफलता पूर्वक नही कर पाते हैं वह कार्य छोटे-छोटे बच्चो के नन्हे हाथों ने कर दिखाया है। आज के युग में भोजन की पौष्टिकता को जंक फूड ने छीन लिया है। जंक फूड के प्रति बच्चो में बढता आकर्षण उन्हे प्राकृतिक पौष्टिक तत्वो से वंचित कर रहा है। जिसके कारण बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे है। इस अवसर पर सतीश श्रीवास्तव, शालिनी यादव, प्रधानाचार्य डा0 जगन्नाथ वर्मा, अशोक कुमार सिंह, होरी लाल गुप्ता, वीना जायसवाल, सविता गुप्ता, रितू शर्मा, कृष्णा मिश्रा, अन्नपूर्णा नमिता, अपराजिता, सुमन श्रीवास्तव, मीनू शर्मा, शैल शर्मा, हेमलता यादव, मीनाक्षी तिवारी, सहित विद्यालय के अनेक अध्यापक एवं अध्यापिकाएं एवं अभिभिवाकगण उपस्थित थे।

Related

UP 8060229700895450417

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item