अलाव के लिये तरस रहे क्षेत्रवासी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_621.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भीषण ठण्डक के कारण जन जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया है। परन्तु सिरौलीगौसपुर तहसील प्रशासन के द्वारा कहीं भी अलाव जलवाये जाने की कवायद नही शुरू की गयी है। इस समस्या के दृष्टिगत ब.स.पा. रामनगर विधान सभा सेक्टर महासचिव मो. सईद वारसी, श्रीपत गौतम, श्यामू खटिक, मो. मुनीर, सईद रईन, आदि लोगों ने क्षेत्र के बदोसरायं, मरकामउ, सैदनपुर, किन्तूर, कोटवाधाम, खजुरी, मेलारायगंज आदि गांवों के प्रमुख चौराहों व प्रतिष्ठानों के समीप अलाव जलवाये जाने की शासन से मांग किया है।

