aajtaktimes

किसानों की सरकार कर रही किसानों का कल्याण: अग्रवाल


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। प्रदेश की सरकार किसानो की सरकार है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानो के लिये कई योजनाए बनाई,जिनका लाभ किसानो को मिल रहा है। उक्त बातें एसाइड योजना के अन्तर्गत स्थापित सीएफसी आश्री मेन्थाल प्राइवेट लिमिटेड के फील्ड डिस्टलेशन यूनिट हरख ब्लाक में कामन फेसिलिटी सेन्टर का उदघाटन करते हुए सूक्ष्म एंव लघु उद्योग राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कही। उन्होने कहा कि सरकार की यही सोच रहती हैं कि प्रदेश का किसानो कैसे खुष रहे और कैसे उसकी तरक्की हो। किसानो के लिये जो कुछ होगा सपा सरकार करेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत ने प्लांट लगाने वाली मेथा आयल टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्लांट के लग जाने से किसानो को बहुत फायदा होगा। उन्होने कहा कि क्षेत्र के किसानो ने विदेषो में भी जनपद का नाम रोशन किया। इस मौके पर सीड़ीओ ऋषिरेन्द, कुशीनगर के विधायक ड़ा. पूणमासी सहित कई लोगो ने किसानो को सम्बोधित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी अजय यादव, विधायक राम गोपाल रावत, जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद ,यासिर अराफात कैफी, प्रधान शमशेर, हाजी गुडडू, मो. खालिद, देव शर्मा, हाजी अब्बास, शहाबुददीन, शहवार हुसैन सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

Related

UP 5613466952607551818

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item