नगर वासियों को सदर विधायक का एक और तोहफा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_286.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर के अफीम कोठी के बगल से दुर्गापुरी वार्ड के निवासियों के बीच दूरी खत्म करने के लिये सदर विधायक सुरेश यादव ने जमुरिया नाले पर पुलि निर्माण के लिये उनहत्तर लाख छियालिस हजार रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। पुल बनवाने के लिये सभासद सादिक हुसैन का भी इसमे प्रयास रहा। वहीं सदर विधायक ने शहर में जाम से निजात दिलाने के लिये छाया चौराहे से स्टेशन रोड के मध्य जमुरिया पुल चौड़ीकरण कार्य के लिये तिहत्तर लाख तेरह हजार की धनराशि विधायक निधि से स्वीकृत की है। पुलि निर्माण की स्वीकृत मिलने पर दुर्गापुरी वार्ड व अफीम कोठी वार्ड के निवासियों में खुशी का माहौल दिखने लगा है। सभासद सादिक हुसैन ने बताया कि सदर विधायक विकास की गंगा बहा रहे हैं। अफीम कोठी व अस्करी नगर के निवासियों ने सदर विधायक सुरेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया है। सदर विधायक द्वारा शहर के प्रमुख पुलों के चौड़ीकरण के लिये जो बीड़ा उठाया है। वह एक सराहनीय कार्य है। जिससे शहर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगा। सदर विधायक सुरेश यादव से जब इस सम्बंध में पूछा गया तो बताया कि फैजाबाद रोड के पुल निर्माण व चौड़ीकरण हेतु तेरह करोड बत्तीस लाख व आलापुर पुल निर्माण में इतनी ही धनराशि की लागत से बनायी जा रही है। उन्होने कहा कि जल्द ही पुल निर्माण व चौड़ीकरण बनकर तैयार हो जायेगा। श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के वासियों की सेवा करके हमारे दिल को सुकून महसूस होता है। उन्होने कहा कि सपा सरकार गरीब मजदूर व असहाय व्ययक्तियों की मद्द के साथ उनकी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने कराने के लिये कटिबद्ध है। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के लिये आये हम उसकी हर समस्या निदान सुनिश्चित करायेंगे। सदर विधायक द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों से क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
