कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को धर दबोचा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_756.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली पुलिस ने बीती शाम बड़ेल नहर पर चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को धर दबोचा। पुलिस लाइन के सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कोतवाल रविन्द्र सिंह द्वारा की जा रही बाइक चेकिंग में दो चोरी की बाइक व अवैध असलहा बरामद किया गया। पुलिस टीम ने काशीराम कालोनी आवास विकास निवासी चांद मियां उर्फ राजा पुत्र अरसद व गोरखपुर के बेलाघाट थाने के मुकारीगंज निवासी निखिल प्रताप चन्द पुत्र संजय कुमार को हिरासत में लिया है। जामा तलाशी में एक पिस्टल जिंदा कारतूस के साथ चार मोबाइल पन्द्रह हजार पांच सौ रुपये दो बाइक चोरी की हीरो पैशन प्रो यूपी 41 ई 2515 व हीरो पैशन प्लस यूपी 41 के 6404 व एक नम्बल प्लेट बरामद की गयी। पूछताछ में उक्त चोरो ने सफदरगंज में विगत 20-21 नवम्बर को फल लदी पिकप को लूटने का बात कबूल की ही। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया है।
