aajtaktimes

ITI कालेज में भ्रष्टाचार का बोलबाला


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़ा गांव मसौली के छात्रों का बुरा हाल है। कागजो पर चल रहे इस आईटीआई कालेज के छात्रो ने न्याय की गुहार लगायी है। आईटीआई कालेज की शिकायतों पर कालेज पहुंची समाजवादी छात्रसभा की टीम के साथ न सिर्फ अव्यवस्था का बोलबाला दिखा। बल्कि मौजूद फोरमैन ने अभद्रता भी की। छात्रसभा की टीम को मौजूद छात्र छात्राओं ने बताया कि पिछले पांच माह में दो तीन बार थ्योरी पढ़ायी गयी है। प्रक्टिकल हेतु लगी करोड़ो की मशीनो में जंग लग गया है। कमरों में बिजली वायरिंग तक नही है। जनरेटर कभी चलाया ही नही जाता है। प्रिंसपल रुम में टीम को ताला लगा मिला। फोरमैन बेचालाल वर्मा, एमएस चिश्ती व श्रीमती जमाल आरा कालेज में मौजूद मिले बाकी का सारा स्टाफ गायब मिला। छात्र सभा की टीम के सदस्य प्रहलाद यादव, कुलदीप मिश्रा ने आरोप लगाया है कि फोरमैन बेचालाल वर्मा ने टीम के साथ अभद्रता भी की। कालेज परिसर में गंदगी का अम्बार फैला हुआ है। छात्र-छात्राओं ने समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगायी है। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, कुलदीप, अरुण यादव, सुधीर यादव के साथ नवागत जिलाधिकारी से मिलकर नवाबगंज बड़ागांव आईटीआई में हो रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने जांच के लिये आदेश दे दिये हैं। 

Related

UP 3950843220826365343

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item