डग्गामार बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_293.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। डग्गामार बस की चपेट में आकर बाइक सवार दो अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी। दुघर्टना के बाद डग्गामार बस का ड्राइवर बस छोड़ मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के मुताबिक जयराम शर्मा (61) लखनऊ के राजाजी पुरम स्थित रेडियो स्टेशन आफिसर के पद पर कार्यरत था। मृतक जयराम शर्मा अपने मित्र हरिमोहन चौबे (50) जो इसी मोहल्ले का निवासी है के साथ अपने पृथक गांव ग्राम दशरथमऊ कोतवाली रुदौली जनपद फैजाबाद बाइक से गया था। वह आज लगभग 12 बजे अपनी बाइक से वापस लखनऊ लौट रहा था। तभी सफदरगंज चौराहे के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही डग्गामार बस नं-यूपी 58 टी 5108 ने रौंद दिया। जिसके चलते जयराम व हरिमोहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दुघर्टना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दुघर्टना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने बस को थाने ले आयी और दोनो शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। शव के पास से मिले मोबाइल
द्वारा परिजनो को सूचना दे दी। खबर सुनते ही मृतक जयराम व हरिमोहन के परिजन पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गये। मृतक हरिमोहन चौबे के भाई मनमोहन चौबे ने बताया कि हरिमोहन शादी विवाह में कैटर्स का काम करता था। वह विगत् 12 जनवरी को अपने मित्र जयराम शर्मा के साथ रुदौली गये हुये थे।

