aajtaktimes

नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अशोेक कुमार सिंह का शनिवार को कस्बा कोठी में जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार रमेश वर्मा द्वारा आयोजित इस समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का लोगो ने माल्यार्पण कर जोरदार ढंग से स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह ने जनपद के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया। समारोह को सपा विधायक जैदपुर रामगोपाल रावत विधायक हैदरगढ़ राममगन रावत ओम प्रकाश वर्मा व हकखान आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्राम प्रधानो क्षेत्र पंचायत सदस्यो को सम्मानित भी किया गया। पूरे रुद्र भुनई स्थित गंगादेवी लाल बहादुर डिग्री कालेज में भी जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

Related

UP 4222761648617566131

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item