aajtaktimes

परियोजना प्रबन्धक के खिलाफ लामबंद हुये भूमि सुधार निगम के कर्मचारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के परियोजना प्रबन्धक द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता किये जाने का मामला तूल पकड़ लिया। इसको लेकर विभाग के सभी कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन करते हुये परियोजना प्रबंधक के तबादले की मांग किया। इस मौके पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुये कर्मचारियों ने कहा कि परियोजना प्रबंधक एसएन शुक्ला द्वारा कार्यालय के सभी स्टाफकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसको लेकर आज सभी कर्मचारी एकत्रित हुये हैं जिन्होंने प्रबन्ध निदेशक से परियोजना प्रबंधक को यहां से हटाने की मांग किया। उनका कहना है कि जब तक इनका यहां से स्थानान्तरण नहीं हो जाता है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में डा. ओपी सिंह, प्रदीप कुमार, गिरीश राय, वशिष्ठ यादव, अमरनाथ, रामसेवक यादव, भारती सिंह, सीमा पाण्डेय, सन्तोष कुमार वर्मा, विनोद चौहान, सुनील सिंह, अमरजीत सिंह, सिद्धार्थ सिंह, चन्द्रशेखर वर्मा, राजेश जेई, विजय कुमार श्रीवास्तव, बलिन्द्र यादव, कृपाशंकर सिंह, पूनम सिंह, टूना सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी प्रमुख रहे।

Related

UP 5849625789689065117

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item