aajtaktimes

चेयरमैन रियाज़ ने किया मलिक आटो सेल्स का उद्घाटन


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी | मलिक आटो सेल्स का उदघाटन जैदपुर के मोहल्ला बडी बाजार स्थित सिनेमा हाल के पास तेज़ तर्रार  नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद द्वारा फीता काटकर  किया गया  | स्थानीय कस्बा जैदपुर के सिनेमा हाल के निकट मलिक आटो सेल्स का उदघाटन आज नगर अध्यक्ष रियाज अहमद द्वारा फीता काट कर किया गया इस मौके पर चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि कस्बे में पुरानी गाडियो के सेल्स हेतु खोला गया शोरूम अब लोगो को जिले में मिलने वाली सारी सुविधा कस्बे में हो जाने के साथ ग्राहको का समय भी बच जायेगा कस्बें में पुरानी गाडि़यो की खरीद फरोख्त हेतु ये पहला शोरूम खुला है इससे जहा अपनी पूरानी दो पहिया वाहन बेचने वाले को उनके वाहन की उचित कीमत मिलेगी वहीं खरीददारों को एक ही जगह पर उचित मूल्य पर उनकी जरूरत के वाहन भी मिल जायेगे उक्त शोरूम कस्बे की जरूरत था। जबकि प्रोपराइटर मो0 नसीम ने बताया कि हमारे द्वारा खोले गये शोरूम पर समस्त प्रकार के पुराने दो पहिया वाहन उचित मूल्य पर खरीदने व बेचने के साथ साथ ग्राहको को विभिन्न प्रकार की सुविधाए भी दी जायेगी | इस अवसर पर मास्टर हाजी मो0 इसराईल मो0 नसीम हाजी सलीम अब्दुल्ला नसीम नफीस मलिक अताउल्ला अजमी रिजवी जावेद रिजवी सिराज इश्तियाक शहाबुददीन राम सिंह जाकिर हुसैन राजू यादव आदि लोग मौजूद थे। 

Related

UP 2761069473903205404

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item