aajtaktimes

शिवराम सिंह इण्टर कालेज में हुआ मेधा सम्मान समारोह

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बाईपास स्थित पल्हरी के निकट शिवराम सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में विद्यालय के मेधावियों के सम्मानार्थ मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे दो एक्टिवा स्कूटी, 15 साइकिल व अन्य पुरस्कार मेधावियों को प्रदान कर  सम्मानित किया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद एवं जैदपुर चेयरमैन रियाज़ अहमद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा प्रबंधक अंशुमान सिंह ने मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सम्मान में विद्यालय की शिक्षिका दीपिका द्विवेदी के मार्गदर्शन में विद्यालय के होनहार बच्चों के द्वारा सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, पंजाबी गीत व नृत्य, राधा-कृष्ण नृत्य व गीत का भव्य मंचन करके उपस्थित जन समूह को भाव-विभोर कर दिया। विद्यालय की गौरवमयी परम्परा रही है कि मेधावी बच्चों को विद्यालय उनके शैक्षिक उन्नयन एवं प्रोत्साहन हेतु उनको पुरस्कृत करता रहा है। बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु पीएल पुनिया ने विद्यालय के प्रधानाचार्य के अथक प्रयासो की सराहना करते हुए अपने आप से जुड़ा एक संस्मरण भी बच्चों के साथ साझा किया कि और कहा कि मेरी विषम परिस्थियों में भी इस विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव राम ने मेरा मार्ग दर्शन किया जो कि मेरे लिए प्रेरणास्रोत रहा। उन्होने आगे बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिश्रम का साथ कभी नही छोड़ना चाहिए क्योकि जो परिश्रमी होते है वही ऊचाइयों को छूते है। छात्रों को भी अपना कार्य नियमित रूप से करना चाहिए कभी कल पे नही टालना चाहिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने अपने वक्तव्य में कहा कि इंजीनियर, डॉक्टर व अच्छे पदों पर जाने के लिए शिक्षक व विद्यालय के साथ अभिभावकों की भी उतनी ही जिम्मेदारी होती है। तभी बच्चे आगे बढ़ सकते है।

जैदपुर के चेयरमैन रियाज अहमद करते हुए कहा कि इस सम्मान समारोह में पुरस्कृत छात्र, छात्राओं से प्रेरणा लेकर छात्र और अधिक परिश्रम से आगे बढ़े और अपनी पढ़ाई पूरी लगन के साथ करें। कार्यक्रम में , आर0डी0 यादव (पूर्व प्राचार्य जनेस्मा), राम स्वरूप यादव, साहब लाल धीमान (प्रधानाचार्य रा0इ0का0 रूद्र प्रयाग), विजय कृष्ण यादव, श्रीमती सुविद्या जी, राज कुमार तिवारी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ओपी पाण्डेय ने किया। इस मौके पर डा. सुधीर कुमार वर्मा, बसंत सिंह गौतम, राम शरण यादव, हरिश्चन्द्र वर्मा एडवोकेट, राम सिंह यादव प्रधान, सैयद हुसैन प्रधान, बेचन लाल यादव, मयंका वर्मा, रश्मि प्रकाश सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकायें व छात्र, छात्रायें उपस्थित रहे।

Related

UP 1449799986499265917

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item