aajtaktimes

जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के सानिध्य में पावन पर्व मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर बार कौंसिल ऑॅफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद प्रत्याशी रितेश कुमार मिश्र द्वारा 15 जनवरी को जिला बार एसोसिएशन के प्रांगण में खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। रितेश कुमार मिश्र व जिलाबार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, वर्तमान अध्यक्ष रघुराज सिंह, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमन द्विवेदी, महामंत्री प्रदीप सिंह कौशल किसोर त्रिपाठी, शिव कुमार शुक्ला, राजेन्द्र प्रताप सिंह, पवन मिश्रा, योगेश द्विवेदी आदि ने प्रभु चरणों में भोग अर्पित किया। इस आयोजित खिचड़ी भोज में समस्त वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिवक्तों में प्रसाद ग्रहण किया तथा जिलाबार एसोसिएशन के संचालक मण्डल व प्रत्याशी मिश्र ने उपस्थित आये अधिवक्ताओं का आभार ज्ञापित करते हुए आयोजन का समापन किया। इस खिचड़ी भोज के प्रबन्धन में प्रमुख रूप से प्रत्याशी सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश रितेश कुमार मिश्र सहित आलोग रंजन पाण्डेय, रजनीश शुक्ला, महेन्द्र यादव, विजय पाण्डेय, आमिर अबरार, आदर्श श्रीवास्तव, अमित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं शहर के दीनदयाल नगर में इण्डियन स्टूडेंट्स पावर द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के प्रमुख सिद्धार्थ कनौजिया, गुफरान वारसी, विनीत वर्मा, हर्षित, शिवा वर्मा, शुभम आदि मौजूद रहे। वहीं सिद्धौर सामाजिक समरसता का प्रतीक मकर संक्रान्ति का पर्व आज उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई स्थानो पर खिचड़ी भोज के आयोजन किए गए। आज प्रातः काल लोगो ने गोमती नदी के विभिन्न घाटो पर स्नान कर मंदिरो में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर लोगो ने खिचड़ी दान की। कई जगहों पर खिचड़ी भोज के आयोजन भी किए गए। वहीं 

Related

UP 6991570922027873277

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item