कार्ड धारक को नही मिल रहा राशन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_460.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। कोटेदार की मनमानी से जहॉ एक तरफ उपभोक्ता परेशान है वही लोगों का आरोप है कि तेल व गल्ला की नाप तौल में भी धॉधली की जा रही है। ग्राम बरियारपुर के कोटेदार मोल्हे प्रसाद द्वारा कार्ड धारकों को परेशान करना व 35 किलो की जगह 32 किलो गल्ला देना अब हर माह की बात हो चुकी है। रोहनी देवी, यार मो., राम भजन, फकीर मो., पप्पू, नाजिमा, अब्दुल कादिर सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि कोटेदर द्वारा मात्र एक दिन दुकान खोलकर गल्ला व तेल दिया जाता है दूसरे दिन या देर में पहुंचने पर अभद्रता कर कार्ड धारकों को दुकान से भगा देना कोई नई बात नही जिससे लोगों को आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

