स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_982.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला चिकित्सालय में भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान व पंजीकरण कराया। इस अवसर पर प्रांतीय महासचिव मुकेश सिंह व सीएमएस एसके सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। स्वैच्छिक रक्तदान करने वालो में सत्यम सिंह, लवकुश, आनन्द कुमार पाठक, हंसराज छोटेलाल, शांति भूषण सिंह, अखिलेश कुमार, गंगा राम मौर्या, शिव प्रताप वर्मा, सरवेश कुमार, फरहान अहमद सहित पच्चीस लोग शामिल थे। 29 कार्यकर्ताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु पंजीकरण भी कराया। इस अवसर पर डा. वीके श्रीवास्तव, एसके वर्मा, अनिल वर्मा, दिनेश कुमार, लायकराम आदि लोग उपस्थित थे।

